ICC ने इस भारतीय अंपायर पर भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया

  • Agency by: Agency
  • Updated May 22, 2023, 08:05 PM IST

ICC allegations on Indian Umpire Jatin Kashyap: आईसीसी ने 2022 में हुए अंतरराष्ट्रीय मैचों की जांच के बाद सोमवार को बठिंडा के अंपायर जतिन कश्यप पर भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया। आईसीसी ने उन घटनाओं की जानकारी नहीं दी जिसके कारण कश्यप पर उसकी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत आरोप लगाए गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी ने भारतीय अंपायर पर लगाए आरोप
  • भारतीय अंपायर जतिन कश्यप पर गंभीर आरोप
  • भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन का मामला

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ‘‘2022 में हुए अंतरराष्ट्रीय मैचों’’ की जांच के बाद सोमवार को बठिंडा के अंपायर जतिन कश्यप पर भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया। आईसीसी ने उन घटनाओं की जानकारी नहीं दी जिसके कारण कश्यप पर उसकी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत आरोप लगाए गए हैं। कश्यप ने पंजाब में जिला स्तर के मैचों में अंपायरिंग की है लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पैनल में शामिल नहीं हैं।

ICC makes allegations on Indian Umpire Jatin Kashyap for corruption

आईसीसी

कश्यप ने पिछले चार साल से जिला स्तर के मुकाबलों में भी अंपायरिंग नहीं की है और पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) से आईसीसी के जानकारी मांगने से पहले राज्य क्रिकेट के अंपायरिंग सर्किट में पिछले काफी समय से उसकी कोई मौजूदगी नहीं थी। कश्यप पर आईसीसी की संहिता के तहत संभावित भ्रष्ट आचरण के संबंध में भ्रष्टाचार-रोधी इकाई (एसीयू) की जांच में सहयोग करने के लिए बिना उचित कारण के विफल रहने या इनकार करने का आरोप लगाया गया है।

End of Feed