कहां होगा WTC 2027 का फाइनल, ICC ने बताई तारीख और वेन्यू, जानिए भारतीय टीम की क्या है स्थिति

WTC 2027 Final: आईसीसी ने पिछले साल ही 2027, 2029 और 2031 के फाइनल इंग्लैंड को दे दिए थे। वेन्यू चुनने की जिम्मेदारी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) के पास है। ओवल में दूसरी बार WTC फाइनल होगा।

WTC 2027 Final: आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल की तारीख और वेन्यू का ऐलान कर दिया है। फाइनल मैच 9 जून से 13 जून 2027 तक लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इंग्लैंड लगातार चौथी बार WTC फाइनल की मेजबानी करेगा। आईसीसी ने पिछले साल ही 2027, 2029 और 2031 के फाइनल इंग्लैंड को दे दिए थे। वेन्यू चुनने की जिम्मेदारी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) के पास है। ओवल में दूसरी बार WTC फाइनल होगा। इससे पहले 2023 में यहीं ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता था। 2027 का फाइनल खास होगा क्योंकि टेस्ट क्रिकेट के 150 साल भी पूरे हो रहे हैं। आईसीसी के जीएम गौरव सक्सेना ने कहा कि ओवल का इतिहास गौरवशाली रहा है और यहां कई यादगार मैच हुए हैं।

WTC FINAL

WTC फाइनल की डेट और वेन्यू (फोटो साभार- ICC)

अंक तालिका का हाल

फिलहाल WTC 2025-27 साइकिल अपने आखिरी दौर में है। 9 में से 9 टीमें अभी फाइनल की दौड़ में हैं। ऑस्ट्रेलिया 87.50% अंकों के साथ टॉप पर है। उसने 8 में से 7 टेस्ट जीते हैं। मौजूदा चैंपियन साउथ अफ्रीका 75% के साथ दूसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड 72.22% के साथ तीसरे स्थान पर है। बांग्लादेश ने मई में पाकिस्तान को 2-0 से हराकर 58.33% अंकों के साथ चौथे नंबर पर जगह बना ली है।

End of Feed