T20 World Cup भारत में खेलो नहीं तो... ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट को दी आखिरी चेतावनी!

ICC Final Ultimatum To Bangladesh For T20 World Cup 2026: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को टी20 विश्व कप 2026 के लिए आखिरी चेतावनी दे दी है। अगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपनी टीम को भारत में विश्व कप मैचों को खेलने से रोकता है तो कुछ ऐसा नतीजा होगा। यहां जानिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • T20 विश्व कप 2026
  • आईसीसी ने बांग्लादेश को दी आखिरी चेतावनीः रिपोर्ट
  • भारत में ना विश्व कप मैच नहीं खेलने पर अडिग बांग्लादेश

Bangladesh T20 World Cup 2026 Controversy: आईसीसी ने एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीसी) को 21 जनवरी तक टी20 विश्व कप 2026 में टीम की भागीदारी की पुष्टि करने की समय सीमा दी है और साथ ही एक चेतावनी भी दे दी है। गौरतलब है कि, मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से रिलीज करने के बाद, बीसीबी ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में टी20 विश्व कप खेलने से इनकार कर दिया था।

ICC Gives Final Ultimatum To Bangladesh On T20 World Cup 2026

आईसीसी ने बांग्लादेश को दी अंतिम चेतावनी

आईसीसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने ढाका में बीसीबी के अधिकारियों से मुलाकात की, जहां उन्होंने बीसीबी को 21 जनवरी तक टी20 विश्व कप 2026 में भागीदारी की पुष्टि करने की समय सीमा दी, क्योंकि बोर्ड भारत में टी20 विश्व कप नहीं खेलने के अपने रुख पर कायम था। रिपोर्टों के अनुसार आईसीसी ने बीसीबी से कहा कि यदि बोर्ड 21 जनवरी तक बांग्लादेश की भागीदारी की पुष्टि नहीं करता है, तो वे टी20 विश्व कप के लिए एक प्रतिस्थापन की घोषणा करेंगे, जिसमें स्कॉटलैंड सबसे आगे है।

End of Feed