आईसीसी ने ठुकराई पीसीबी की मांग, भारत के खिलाफ मैच का खेलने के लिए शरीफ से अनुमति लेंगे नकवी

आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मांग ठुकरा दी है। अब भारत-पाकिस्तान मैच का फैसला पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच मुलाकात के बाद लिया जाएगा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष की सलाह पर भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले का बहिष्कार वापस लेने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अनुरोध करेंगे। यह जानकारी पीसीबी के एक सूत्र ने दी। रिपोर्ट की मानें तो नकवी ने भारत-पाक द्विपक्षीय क्रिकेट की बहाली और बांग्लादेश समेत एक त्रिकोणीय श्रृंखला की मांग रखी थी ताकि भारत में टी20 विश्व कप नहीं खेल रहे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को होने वाले नुकसान की भरपाई हो सके। भारत-पाक द्विपक्षीय क्रिकेट आईसीसी के दायरे में नहीं है और त्रिकोणीय श्रृंखला की मांग खारिज कर दी गई है । भारत ने एक दशक से अधिक समय से कोई त्रिकोणीय श्रृंखला नहीं खेली है । आईसीसी अगले अंडर 19 विश्व कप की मेजबानी बांग्लादेश को दे सकती है।

ind vs pak contriversy

भारत-पाकिस्तान (साभार-ICC)

सूत्र के अनुसार नकवी सोमवार को इस मुद्दे पर हालिया घटनाक्रम की जानकारी प्रधानमंत्री को देंगे। भारत के खिलाफ मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है। सूत्र ने कहा, "नकवी प्रधानमंत्री को बांग्लादेश, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) क्रिकेट बोर्ड तथा आईसीसी के साथ हुई अपनी बातचीत की जानकारी देंगे और उन्हें इस संकट से अवगत कराएंगे।"

End of Feed