World Cup 2023 में इन 5 युवा भारतीय क्रिकेटरों को मौका मिला, तो ढा सकते हैं कहर

  • Authored by: संदीप कुमार
  • Updated Jan 25, 2023, 09:24 PM IST

ICC World Cup 2023, Top-5 young Indian favourites: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन भारत में ही अक्टूबर-नवंबर में होना है। टीम इंडिया साल की शुरुआत में वनडे में नंबर.1 बन चुकी है जिसमें युवाओं की भी अहम भूमिका रही है। आइए जानते हैं कि कौन से 5 युवा खिलाड़ी ऐसे हैं जो वनडे विश्व कप में धूम मचा सकते हैं अगर उनको मौका मिला।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों को लगातार मौके मिल रहे हैं।
  • इस साल अक्टूबर और नवंबर में ODI वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इसका आयोजन भारत में ही होगा।
  • 2011 में जब भारत में ODI वर्ल्ड कप हुआ था, तब धोनी की कप्तानी में टीम ने विश्वकप जीता था।

ICC Cricket World Cup 2023: भारतीय टीम में कई युवा क्रिकेटर्स ने शानदार खेल दिखाया है। शुभमन गिल से लेकर अर्शदीप सिंह तक, मैदान में किसी ने बल्ले से कमाल दिखाया, तो किसी ने गेंद से जादूगरी दिखाई। ऐसे में वर्ल्ड कप 2023 में कई युवा खिलाड़ी को टीम में जगह मिल सकती है।

indian cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम (AP)

इस साल ODI वर्ल्ड कप भारत में ही खेला जाना है। ऐसे में इंडियन टीम मैनेजमेंट ने अभी से ही विश्वकप के लिए 'परफेक्ट-11' की खोज शुरु कर दी है। इस साल वनडे में भारत ने कमाल का खेल दिखाया है। एक बार फिर टीम इंडिया ODI की नंबर-1 टीम बन गई है। इंडिया के युवा खिलाड़ी भी किसी से कम नहीं। जब भी यूथ ब्रिगेड को मौका मिला, उन्होंने मैदान में शानदार खेल दिखाया। हम आपको कुछ ऐसे ही यंग क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अगर वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिला तो वे नीली जर्सी में कमाल करते हुए दिख सकते हैं।

End of Feed