ICC ने किया ऐलान, इंग्लैंड से बाहर नहीं खेला जाएगा WTC फाइनल

आईसीसी ने पूरी तरह साफ कर दिया है कि अगले तीन चक्र के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले इंग्लैंड में ही खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला इंग्लैंड से बाहर खेले जाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।

सिंगापुर: आईसीसी ने अपनी सालाना बैठक में इस बात पर मुहर लगा दी है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल अगले तीन चक्र में भी इंग्लैंड में ही खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने चौथे चक्र का फाइनल भारत में आयोजित करने की मांग की थी लेकिन आईसीसी ने स्पष्ट कर दिया है कि साल 2027 से 2031 तक आयोजित होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे, पांचवें और छठे चक्र का खिताबी मुकाबला भी इंग्लैंड में ही खेला जाएगा। इससे पहले साल 2021, 2023 और 2025 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले इंग्लैंड साउथैम्पटन, ओवल और लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए थे। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा इसकी शुरुआत से ही आयोजित किया जाता रहा है और अब अगले तीन संस्करण भी इंग्लैंड में ही होंगे।

South Africa Cricket team

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट AP)

इंग्लैंड ही रहेगा WTC फाइनल का मेजबान

आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड को अगले तीन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी का अधिकार दिया गया है। डब्ल्यूटीसी फाइनल के पहले तीन चरण इंग्लैंड के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए गए थे जिनमें से हाल का फाइनल पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में आयोजित किया गया था।'

End of Feed