WTC Final 2023: आईसीसी ने किया नियम में बड़ा बदलाव, भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों को होगा फायदा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 15, 2023, 06:26 PM IST

ICC New Rule, WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताबी मुकाबला खेला जाना है, लेकिन इससे पहले आईसीसी ने एक नियम में बदलाव करते हुए बड़ा फैसला लिया है। नए नियम के आने से न केवल भारतीय टीम को फायदा मिलेगा, बल्कि ऑस्ट्रेलिया टीम को भी फायदा मिलेगा।

ICC New Rule, WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले महीने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इसकी शुरुआत 7 जून से होगी, जो 11 जून तक चलेगा। यह मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक मैदान द ओवर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले आईसीसी ने मैदानी नियमों के एक नियम में बड़ा बदलाव किया है। अब सॉफ्ट सिग्नल को खत्म करने का फैसला किया गया है, जिसमें अंपायरों को अब टीवी अंपायर के फैसलों का जिक्र करते समय सॉफ्ट सिग्नल देने की आवश्यकता नहीं होगी। आईसीसी ने भी पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि मैदानी अंपायर कोई भी निर्णय लेने से पहले टीवी अंपायर से चर्चा करेंगे, उसके बाद अंतिम निर्णय लेंगे।

Indian test Team

भारतीय खिलाड़ी। (फोटो- बीसीसीआई के ट्विटर से)

दोनों टीमों को दे दी गई है जानकारी

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियन के खिताबी मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने होंगी। मुकाबले से पहले दोनों टीमों को नए नियम की जानकारी दे दी गई है। नए नियम 1 जून 2023 को इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट मुकाबले के साथ लागू किया जाएगा। वहीं, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से शुरू होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी नए नियम का लागू किया जाएगा।

End of Feed