ICC Champions trophy 2025: पाकिस्तान ने चुनी चैंपियंस ट्रॉफी की टीम, चोटिल सैम अयूूब के भाग्य का हुआ फैसला

ICC Champions trophy 2025 Pakistan Provisional Squad: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्रारंभिक टीम का चयन कर लिया है और चोटिल बल्लेबाज सैम अयूब को शामिल किया है।

कराची: पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने दाहिने टखने की चोट से उबर रहे सलामी बल्लेबाज सईम अयूब को अगले महीने होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिये पाकिस्तान की प्रारंभिक टीम में चुना है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन यह तय है कि इसमें शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, फखर जमां और शादाब खान जैसे सितारे हैं।

Saim Ayub

सैम अयूब

टीम में शामिल हुए सैम अयूब, 13 फरवरी तक हो सकते हैं बदलाव

एक जानकार सूत्र ने कहा कि चयनकर्ताओं ने सईम को शामिल किया है हालांकि अभी वह पूरी तरह से फिट नहीं है। प्रारंभिक टीम में बदलाव 13 फरवरी तक किये जा सकते हैं।

End of Feed