Dubai Weather Rain Prediction: भारत पाकिस्तान महामुकाबले के दौरान जानिए कैसा रहेगा दुबई के मौसम का हाल?

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पांचवें मुकाबले में भिड़ंत होने जा रही है। जानिए रविवार को कैसा रहेगा दुबई के मौसम का हाल? क्या बारिश फेरेगी प्रशंसकों के अरमानों पर पानी।

दुबई: भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप ए के तीसरे मुकाबले में भिड़ंत होने जा रही है। टीम इंडिया बांग्लादेश को पटखनी देकर और पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करने के बाद इस मुकाबले में उतरेगी। ये मुकाबला मेजबान पाकिस्तान के लिए करो या मरो का है। भारतीय टीम की नजर इस मैच में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने पर है वहीं पाकिस्तान इस मैच में जीत हासिल करके टूर्नामेंट में अपना वजूद बनाए रखना चाहती है।

Dubai International Cricket Stadium

दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (साभार Ankan Kar)

आठ महीने एक दूसरे से भिड़ रहे हैं भारत-पाकिस्तान

पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। दोनों टीमें 8 महीने बाद एक दूसरे से भिड़ रही हैं। पिछले साल टी20 विश्व कप के दौरान न्यूयॉर्क में दोनों का आमना-सामना हुआ था। बारिश से प्रभावित उस मैच में टीम इंडिया रोमांचक अंदाज में 6 रन के करीबी अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रही थी। ऐसे में एक बार फिर फैन्स की नजरें दुबई के आसमान पर रहेंगी। कोई नहीं चाहता है कि मैच पर पानी फिरे। आइए जानते हैं रविवार 23 फरवरी, 2025 को कैसा रहेगा दुबई के मौसम का हाल?

End of Feed