अब खराब रोशनी में भी नहीं रुकेगा टेस्ट क्रिकेट, ICC ने किया खास इंतजाम

अहमदाबाद में हुई सालाना बैठक में आईसीसी बोर्ड ने कई नए नियमों को मंजूरी दी। इनमें सबसे अहम है खराब रोशनी में गुलाबी गेंद का इस्तेमाल और ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान कोच का मैदान पर आना।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट में बड़े बदलाव किए हैं। अहमदाबाद में हुई सालाना बैठक में आईसीसी बोर्ड ने कई नए नियमों को मंजूरी दी। इनमें सबसे अहम है खराब रोशनी में गुलाबी गेंद का इस्तेमाल और ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान कोच का मैदान पर आना। इसके अलावा क्रिकेट कनाडा पर भी बड़ी कार्रवाई हुई है। आईसीसी ने टेस्ट मैचों में गुलाबी गेंद के इस्तेमाल को ट्रायल के तौर पर मंजूरी दे दी है। लेकिन इसके लिए दोनों टीमों की पहले से सहमति जरूरी होगी। अभी टेस्ट में लाल गेंद से खेल होता है। अगर दिन में रोशनी कम हो जाती है तो अक्सर मैच रुक जाता है और ओवर पूरे नहीं हो पाते। नए नियम के बाद मैच लाल गेंद से ही शुरू होगा।

Test Cricket

खराब रोशनी में पिंक बॉल (ICC)

खराब लाइट में आएगी गुलाबी गेंद

मान लीजिए एक दिन में 90 ओवर फेंकने हैं। अगर 75 ओवर के बाद रोशनी कम हो गई तो बचे हुए 15 ओवर फ्लडलाइट में गुलाबी गेंद से कराए जा सकेंगे। इससे खेल का नुकसान कम होगा। हालांकि भारतीय टीम इस पर क्या रुख अपनाती है ये देखना होगा। क्योंकि टीम इंडिया घर में गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलने से पहले भी बचती रही है। गुलाबी गेंद से सीम ज्यादा मूव होती है। आईसीसी और एमसीसी मिलकर स्टेडियम की लाइटिंग पर भी रिसर्च करेंगे ताकि कम रोशनी में भी खेल चलता रहे।

End of Feed