ख्वाजा के जूते पर मचाल बवाल, क्यों आईसीसी ने पहनने पर लगा दी रोक

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 13, 2023, 08:37 PM IST

Usman Khawaja Shoes Controversy: ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने उनके जूते पर मचे बवाल को लेकर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल आईसीसी ने उन पर संदेश वाले जूते पहनकर मैदान में जाने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद उनकी यह प्रतिक्रिया सामने आई है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को उन जूतों को पहनने की अनुमति नहीं दी जिस पर उन्होंने जाहिर तौर पर गाजा के संदर्भ में कुछ संदेश लिखे थे। पाकिस्तानी मूल के इस क्रिकेटर ने मंगलवार को अभ्यास सत्र के दौरान जो जूते पहन रखे थे उन पर ‘‘सभी जीवन समान हैं’’ और ‘‘स्वतंत्रता मानव का अधिकार है’’ जैसे संदेश लिखे हुए थे। रिपोर्टों के अनुसार उनकी योजना पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के दौरान इन जूतों को पहनने की थी।

Usman Khawaja

उस्मान ख्वाजा (साभार-ICC)

आईसीसी के नियम हालांकि इस तरह की गतिविधियों को अनुमति नहीं देते हैं और बुधवार को इसकी पुष्टि भी कर दी गई कि यह 36 वर्षीय बल्लेबाज इन जूतों को पहनकर मैदान पर नहीं उतरेगा।

End of Feed