T2O World Cup Prize Money: आईसीसी ने किया प्राइज मनी का ऐलान, विजेता को मिलेंगे इतने करोड़

आईसीसी ने जून में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए प्राइज मनी की घोषणा कर दी। पिछले एडिशन की तुलना में इस बार 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इस बार भारतीय महिला टीम भी दावेदार के तौर पर उतरेगी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सोमवार को आगामी महिला टी20 विश्व कप के लिए 82 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड पुरस्कार राशि की घोषणा की। इस विश्व कप का आयोजन दो महीने बाद इंग्लैंड एवं वेल्स में होगा। पिछली एडिशन की तुलना में कुल पुरस्कार राशि में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। टूर्नामेंट के पिछले सत्र में 10 टीमों ने भाग लिया था, लेकिन 12 जून से पांच जुलाई तक सात स्थानों पर खेले जाने वाले आगामी विश्व कप में 12 टीमें भाग लेंगी। इसका फाइनल लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित पिछले सत्र की कुल पुरस्कार राशि 7,958,077 डॉलर (लगभग 74 करोड़ रुपये) थी, जो अब बढ़कर 8,764,615 डॉलर (लगभग 82 करोड़ रुपये) हो गई है।

t20 world cup prize moner

टी20 वर्ल्ड कप प्राइज मनी (साभार-X)

विजेता टीम को 23,40,000 डॉलर (लगभग 21.8 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जबकि उपविजेता को 11,70,000 डॉलर (लगभग 10 करोड़ रुपये) प्राप्त होंगे।

End of Feed