VIDEO: क्रिकेट में चलता है...यूएई गेंदबाज इबरार ने मांगी माफी तो अभिषेक ने बढ़ाया हौसला, मैदान में भिड़े गए दोनों

अक्सर मैदान के बीच दो खिलाड़ियों के बीच कहा-सुनी आम है, लेकिन कभी इस गलती का एहसास मैच के बाद उन्हें होता है। इंडिया ए बनाम यूएई ए के बीच मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद यूएई गेंदबाज ने अभिषेक से माफी मांग ली।

अक्सर खिलाड़ी ऑन फील्ड कुछ ऐसी हरकतें कर देते हैं जिसका पछतावा उन्हें मैच के बाद होता है। यूएई और भारत के बीच एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही हुआ जब यूएई गेंदबाज इबरार अहमद भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से भिड़ गए। दरअसल जब इंडिया ए की टीम 250 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर इबरार ने अभिषेक को एलबीडब्ल्यू आउट कर इंडिया ए को पहला झटका दिया। अभिषेक 12 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। जब अभिषेक लौट रहे थे तो गेंदबाज ने उन पर कुछ तंज कसा, जिसके बाद अभिषेक लौटे और दोनों के बीच कुछ कहा-सुनी हो गई। अंपायर को बीच-बचाव करके मामले को शांत कराया गया। हालांकि, आउट होने से पहले अभिषेक और वैभव ने अपनी टीम के लिए 21 गेंद में 68 रन जोड़ दिए थे।

ibrar ahmad abhishek sharma

इबरार अहमत और अभिषेक शर्मा (साभार-X)

इबरार अहमद ने मांगी माफी

मैच के बाद इबरार ने अभिषेक शर्मा से मुलाकात की और इस घटना के लिए माफी मांगी। अभिषेक ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए इस युवा गेंदबाज का हौसला बढ़ाया। इबरार ने इंस्टाग्राम पर अभिषेक शर्मा के साथ एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा 'मैदान के बाहर सम्मान, मैदान पर आग। मेरी तरफ से किसी भी गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं किया गया। यह मैदान पर पूरी तरह से एक कॉम्पिटिटिव क्षण था, और सब कुछ आपसी सम्मान के साथ सुलझा लिया गया। जैसा कि अभिषेक शर्मा ने सही कहा, यह क्रिकेट का हिस्सा है। हमेशा सम्मान!

End of Feed