श्रीलंका के खिलाफ आतिशी शतक जड़कर इब्राहिम जादरान ने रचा इतिहास, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 1, 2022, 11:04 AM IST

अफगानिस्तान के 21 साल के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ 162 रन की आतिशी पारी खेलकर इतिहास रच दिया और एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

कोलंबो: अफगानिस्तान के 21 साल के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में इतिहास रच दिया। पारी की शुरुआत करने आए इब्राहिम ने 138 गेंद पर 162 रन की पारी खेली और एकदिवसीय क्रिकेट में अफगानिस्तान के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए।

Ibrahim -Zadran

इब्राहिम जादरान( साभार ACB)

पारी की शुरुआत करने आए इब्राहिम शुरुआत से अंत तक पिच पर टिके रहे। पारी की आखिरी गेंद पर उन्होंने अपना विकेट गंवाया। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 4 छक्के जड़े। जादरान की पारी मैच जिताऊ साबित नहीं हो सकी। बावजूद इसके उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

End of Feed