'डेविड वॉर्नर की कप्तानी की उम्र निकल चुकी', आखिर दिग्गज इयान चैपल ने क्यों कही इतनी तल्ख बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 13, 2022, 12:55 PM IST

Ian Chappell on David Warner: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेट इयान चैपल ओपनर डेविड वॉर्नर की कप्तानी पर लगा प्रतिबंध हटाने के पक्ष में नहीं हैं। वार्नर पर 2018 में बॉल टैंपरिंग मामले में उनकी भूमिका के लिए आजीवन कप्तानी प्रतिबंध लगाया गया था।

मेलबर्न: महान बल्लेबाज इयान चैपल का मानना है कि कप्तानी को लेकर डेविड वॉर्नर पर लगा आजीवन प्रतिबंध हटाने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि अब कप्तानी की उनकी उम्र निकल चुकी है। चैपल ने कहा कि 36 वर्षीय वॉर्नर को सही समय पर कप्तानी सौंपी गई होती तो वह अच्छे कप्तान होते।

डेविड वॉर्नर (एपी फाइल फोटो)

उन्होंने चैनल नाइन के ‘वाइड वर्ल्ड आफ स्पोटर्स ’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अगर वॉर्नर के कप्तानी करने पर लगा प्रतिबंध हटा भी देता है तो उससे क्या होगा। वॉर्नर किसी भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान तो बनने नहीं जा रहे। उसकी उम्र निकल चुकी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कप्तान युवा होना चाहिये ताकि मोर्चे से अगुवाई कर सके।’’

End of Feed