मैं घबराया था, एक दिन ये सब खत्म... विराट कोहली ने 9वें IPL शतक के बाद जश्न क्यों नहीं मनाया, क्या कुछ कहा

Virat Kohli Post Match Statement After 9th IPL Century: विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 9वें आईपीएल शतक के बाद खास जश्न नहीं मनाया। उन्होंने ऐतिहासिक पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को बड़ी जीत दिलाई। इस मुकाबले के बाद विराट कोहली ने खुलकर बात करते हुए कई चीजें कहीं। यहां जानिए उनका पूरा बयान, विराट कोहली ने क्या कुछ कहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल में विराट कोहली का 9वां शतक
  • आरसीबी को दिलाई केकेआर के खिलाफ यादगार जीत
  • मैच के बाद विराट कोहली ने दिल खोलकर बयान दिया

Virat Kohli Post Match Statement: आईपीएल 2026 में आखिर वो पल आ गया जिसका करोड़ों क्रिकेट फैंस इंतजार कर रहे थे। विराट कोहली का शतक। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) के बीच खेले गए केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 192 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने 19.1 ओवर में 6 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की और अंक तालिका में 16 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। इस जीत का सबसे बड़ा श्रेय विराट कोहली को जाता है, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर का 9वां और टी20 करियर का 10वां शतक लगाते हुए इतिहास रचा और कई रिकॉर्ड भी बना दिए।

RCB vs KKR, Virat Kohli Post Match Statement After 9th IPL Hundred

विराट कोहली (BCCI/IPL)

विराट कोहली ने मैच में रनों का पीछा करते हुए एक बार फिर बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 60 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से 3 छक्के और 11 चौके निकले। विराट कोहली ने सबसे तेज 14,000 टी20 रन पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है। इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद विराट कोहली ने खुलकर बात की और कई चीजों पर बड़ी बातें कहीं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।

End of Feed