DC Qualification Scenario: आईपीएल के प्लेऑफ में क्या दिल्ली कैपिटल्स की टीम मार सकती है एंट्री? जानें समीकरण

Delhi capitals Qualification Scenario: आरसीबी से मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम 13 मैचों के बाद 12 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। उनका नेट रन रेट भी गिरकर -0.482 हो गया है। इसके बाद भी उसके प्लेऑफ में पहुंचने के चांस कायम है।

Delhi capitals Qualification Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 47 रनों से हरा दिया है। इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की आकांक्षाओं को गंभीर झटका लगा है। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम अभी तक आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं हुई है, लेकिन उनके आगे बढ़ने की संभावना अब पहले से भी कम हो गई है।

Delhi Capitals IPL 2024

दिल्ली कैपिटल्स की टीम (फोटो- IPL/BCCI)

चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम 13 मैचों के बाद 12 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। हार के अंतर से उनका नेट रन रेट भी गिरकर -0.482 हो गया है। इसके बाद उनके प्लेऑफ के पहुंचने के चांस काफी कम हो गए हैं लेकिन अभी भी टीम चाहे तो दूसरों पर निर्भर होकर क्वालिफाई कर सकती है।

End of Feed