PBKS vs RCB मैच करेगा CSK के भाग्य का फैसला, चेन्नई के फैंस करेंगे बेंगलुरु की जीत की दुआ

चेन्नई सुपर किंग्स की IPL 2026 प्लेऑफ की उम्मीदें पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच पर टिकी हैं। RCB की जीत CSK के क्वालिफिकेशन के रास्ते को आसान बना देगी, जिससे वे अपने बचे हुए दो मैच जीतकर अपनी किस्मत खुद तय कर सकेंगे। हालांकि, PBKS की जीत से दबाव बढ़ जाएगा और संभवतः नेट रन रेट की लड़ाई शुरू हो जाएगी।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आज भले ही मैदान पर न उतरे, लेकिन धर्मशाला में पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाले इस हाई-प्रेशर मुकाबले का नतीजा उनकी IPL 2026 प्लेऑफ की किस्मत को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है। आज सीएसके फैंस ना चाहते हुए भी आरसीबी की जीत दुआ करेंगे।

CSK IPL 2026 Playoff

सीएसके करेगी आरसीबी की जीत की दुआ।

लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों सात विकेट की करारी हार झेलने के बाद, सीएसके प्वाइंट्स टेबल पर 12 अंक और +0.027 के नेट रन रेट के साथ छठे स्थान पर खिसक गई है, जिससे लीग चरण के अंतिम दौर में अब उनके पास गलती की गुंजाइश लगभग खत्म हो गई है। यानी की बचे हुए दो मैच में हार का मतलब, टूर्नामेंट से बाहर होना। सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ दो मैच बचे होने के कारण, चेन्नई की क्वालिफिकेशन की उम्मीदें अब दूसरे मैचों के नतीजों से, खासकर आज के PBKS बनाम RCB मुकाबले से काफी हद तक जुड़ी हुई हैं।

End of Feed