IND W vs PAK W: परफेक्ट स्ट्राइक! गृह मंत्री अमित शाह ने दी पाकिस्तान के खिलाफ जीत की टीम इंडिया को बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी विमेंस वनडे विश्व कप के अहम मुकाबले में जीत के लिए बधाई दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

नई दिल्ली: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के रविवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 88 रन के अंतर से मात देकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मैच में टॉस हारने के बाद टीम इंडिया पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने मुश्किल विकेट पर 50 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 247 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 रन पर ढेर हो गई और 88 रन के बड़े अंतर से मैच गंवा दिया।

Amit Shah

अमित शाह (फोटो क्रेडिट Amit Shah X)

पाकिस्तान के खिलाफ जारी रहा जीत का सिलसिला

टीम इंडिया की वनडे फॉर्मेट में पाकिस्तानी महिला टीम के खिलाफ लगातार 12वीं जीत थी। भारतीय टीम पाकिस्तान से वनडे फॉर्मेट में आजतक नहीं हारी है। जीत के इस सिलसिले को हरमनप्रीत कौर की सेना ने बदस्तूर जारी रखा। जिस दबदबे के साथ टीम इंडिया ने पाकिस्तानी टीम का मात दी वह खास था। पाकिस्तानी टीम ने मैच बने रहने की पुरजोर कोशिश की लेकिन क्रांति गौड़ की अगुआई वाली भारतीय गेंदबाजी आक्रमण ने जीत हासिल नहीं करने दी।

End of Feed