Women's World Cup 2025: महिला विश्व कप के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, हीथर नाइट की वापसी

England Women Cricket Team Squad: पूर्व कप्तान हीथर नाइट को आगामी आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के लिए बृहस्पतिवार को इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली जबकि भारत के खिलाफ हाल में हुई श्रृंखला से बाहर रहने के बाद साराह ग्लेन और डेनी व्याट-हॉज की भी टीम में वापसी हुई है।

England Women Cricket Team Squad: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। पूर्व कप्तान हीथर नाइट को टीम में जगह मिली है, वहीं सारा ग्लेन और डैनी व्याट-हॉज की भी वापसी हुई है। यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर तक भारत में खेला जाएगा।

england women team ani

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो- ANI)

चोट से उबरकर लौटीं हीथर नाइट

हीथर नाइट दाएं पैर की मांसपेशियों में टेंडन की चोट के कारण लंबे समय से टीम से बाहर थीं। हालांकि, अब उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया है। ईसीबी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नाइट की रिकवरी प्रक्रिया अभी जारी है, लेकिन उम्मीद है कि वे विश्व कप से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगी।

End of Feed