Haryana vs Rajasthan Vijay Hazare Final Live Score Streaming: विजय हजारे ट्रॉफी 2023 का फाइनल मुकाबला हरियाणा और राजस्थान के बीच खेला जाएगा। हरियाणा की टीम पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है तो राजस्थान ने कप्तान दीपक हुड्डा की चमत्कारिक 182 रन की पारी के दम पर फाइनल में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा ने तमिलनाडु को 63 रन से हराया था, जबकि दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में राजस्थान ने 6 विकेट से कर्नाटक को पटखनी दी थी। यदि आप इस अहम मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल (साभार-Twitter)
कब खेला जाएगा हरियाणा और राजस्थान के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल? (Haryana vs Rajasthan Final Match Date)
हरियाणा और राजस्थान के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 16 दिसंबर, शनिवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा हरियाणा और राजस्थान के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल (Haryana vs Rajasthan Final Match Venue)
हरियाणा और राजस्थान के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम राजकोट में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा हरियाणा और राजस्थान के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल (Haryana vs Rajasthan Final Match Time)
हरियाणा और राजस्थान के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा।
टीवी पर कहां देखें हरियाणा और राजस्थान के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल (Haryana vs Rajasthan Final Match On Tv)
हरियाणा और राजस्थान के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स-18 में देख सकते हैं।
कहां देखें हरियाणा और राजस्थान के बीच विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग ((Haryana vs Rajasthan Final Match Live Streaming)
राजस्थान के बीच विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर बिना किसी शुल्क के देख सकते हैं।
