Harshit Rana Fined: कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज हर्षित राणा पर 23 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनकी टीम के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का कुल 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
हर्षित राणा (फोटो- BCCI/IPL/X)
राणा ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 के दो अपराध किए। उन पर दो संबंधित अपराधों के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत और 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। राणा ने दो अपराध स्वीकार कर लिये और मैच रेफरी की सजा स्वीकार कर ली। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है।
ये हरकत पड़ गई भारी
तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने खेल के छठे ओवर में मयंक अग्रवाल को आउट करने के बाद उनके चेहरे पर फ्लाइंग किस उड़ाते हुए आक्रामक तरीके से जश्न मनाया। सीनियर बल्लेबाज को 32 रन बनाने के बाद वापस जाना पड़ा।राणा की हरकतों की काफी आलोचना हुई और यहां तक कि सुनील गावस्कर ने भी कहा कि ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है।
हर्षित राणा ने टीम को जिताया मैच
मैच के बारे में बात करते हुए, केकेआर ने आंद्रे रसेल की पारी के दम पर बोर्ड पर 208 रन बनाए। फिल साल्ट ने भी शीर्ष पर 54 रन जोड़े और इसलिए, केकेआर 200 रन का आंकड़ा पार कर सका। हालांकि, हेनरिक क्लासेन (29 में से 63 रन) के जबरदस्त प्रयासों के बावजूद हैदराबाद चार रन कम रह गया। छक्कों की बारिश के कारण स्टार्क का 19वां ओवर काफी महंगा साबित हुआ, लेकिन हर्षित राणा ने धैर्य बनाए रखते हुए शानदार अंतिम ओवर फेंका और अपनी टीम को मैच जिता दिया।
