Harshit Rana Debut: हर्षित राणा ने अनोखे अंदाज में किया टी20 डेब्यू, रचा इतिहास

तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने बतौर कन्कशन सब्स्टीट्यूट इंग्लैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू करके अनोखा इतिहास रच दिया है। उन्हें शिवम दुबे के बदले बीच मुकाबले में डेब्यू का मौका मिला।

Harshit Rana T20I Debut: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ बीच मुकाबले में टी20आई डेब्यू करने का मौका मिला। उन्हें ऑलराउंडर शिवम दुबे के कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में हर्षित राणा क 11वें ओवर के बाद टीम में शामिल किया गया। इसके साथ ही हर्षित राणा अंतरराष्ट्रीय टी20 में बतौर कन्कशन सब्स्टीट्यूट डेब्यू करने वाले दुनिया के पहले प्लेयर बन गए। हर्षित भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 खेलने वाले 119वें खिलाड़ी बने।

Harshit Rana

लियाम लिविंगस्टोन के विकेट का जश्न मनाते हर्षित राणा

पहले ही ओवर में राणा ने किया लिविंग्स्टोन का शिकार

हर्षित राणा के शिवम दुबे के बदले मैदान पर उतरते ही कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनके हाथों में गेंद थमा दी। राणा ने कप्तान को निराश नहीं किया और दूसरी ही गेंद पर पिच पर पैर जमा चुके लियाम लिविंग्स्टोन को विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों कैच कराकर चलता कर दिया। लिविंग्स्टोन 9(13) रन बना सके। लिविग्स्टोन के आउट होते ही इंग्लैंड की टीम बैकफुट में जाती दिखी।

End of Feed