ICC Mens Player of The Month Award: न्यूजीलैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने आईसीसी के फरवरी 2023 के प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड पर कब्जा जमाया। उन्होंने दूसरी बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले 24 साल के हैरी ब्रूक को दिसंबर 2022 में अवॉर्उ मिला था। इस अवॉर्ड की रेस में चोट के बाद वापसी करने वाले भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी थे, लेकिन वे अवॉर्ड अपने नाम करने से चूक गए। हैरी ब्रूक ने भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और वेस्टइंडी के स्पिनर गुदाकीश मोटी को पछाड़कर इस अवॉर्ड को अपने नाम किया।
हैरी ब्रूक और एश्ले गार्डनर। (फोटो - आईसीसी के ट्विटर से)
Happy Harry Brook 😄The England youngster after receiving the ICC Men's Player of the Month award for December 202… t.co/dEKFLTxDqW
— ANI (@ANI) Jan 24, 2023
न्यूजीलैंड के खिलाफ चला था जमकर बल्ला
इग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच इस महीने दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी। दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से डॉ रही थी। इसमें 24 साल के बल्लेबाज हैरी ब्रूक का बल्ला जमकर चला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 89 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में भी 54 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर इंग्लैंड को सीरीज में बढ़त दिलाई थी। वहीं, दूसरे टेस्ट में भी हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को संभाला। उन्होंने पहली पारी में 186 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में खाता नहीं खोल पाए थे।
A tournament specialist has won the ICC Women’s Player of the Month for February 2023 👏Details 👇 undefined
— ANI (@ANI) Mar 13, 2023
महिला कैटेगरी में गार्डनर को मिला अवॉर्ड
महिला कैटेगरी में ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड पर कब्जा जमाया। महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को चैम्पियन बनाने में इनका अहम योगदान रहा था। 25 साल की गार्डनर ने दक्षिण अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्डट और इंग्लैंड की ऑलराउंडर नैट साइबर ब्रंट को हराकर अवॉर्ड अपने नाम किया। एश्ले गार्डनर ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में 36.66 की औसत और 119.56 की स्ट्राइक रेट से 110 रन बनाए थे, जबकि 10 विकेट भी लिए थे और गार्डनर विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर रही थीं।
