भारत-पाकिस्तान महिला एशिया कप मैच से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने भरी हुंकार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 12, 2024, 04:14 PM IST

Harmanpreet Kaur on IND vs PAK Women's Asia Cup Match: इस महीने के अंत में महिला एशिया कप का आयोजन होना है जहां भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें भी आमने-सामने आने वाली हैं। टूर्नामेंट और खासतौर पर भारत-पाक मैच पर बात करते हुए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हुंकार भरी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला एशिया कप 2024
  • भारत-पाक मैच से पहले हरमनप्रीत कौर का बयान
  • भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने भरी हुंकार

कप्तान हरमनप्रीत कौर का मानना है कि भारतीय महिला टीम हर मैच को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरती है और इस महीने के अंत में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मैच के दौरान भी उसका यही लक्ष्य होगा।

Harmanpreet Kaur

हरमनप्रीत कौर (Instagram)

भारत ने हाल ही में घरेलू सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की वनडे श्रृंखला और एकमात्र टेस्ट में हराने के बाद टी20 श्रृंखला को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया। दक्षिण अफ्रीका पर मिली जीत से भारतीय टीम का हौसला बढ़ा हुआ है।

End of Feed