IND-W vs AUS-W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, तीसरे वनडे के लिए दी नसीहत

IND-W vs AUS-W, Harmanpreet Kaur Statement: भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। टीम की तीन वनडे मैचों की सीरीज में यह लगातार दूसरी हार है। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गेंदबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा। इसके अलावा उन्होंने तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले के लिए गेंदबाजों को नसीहत दी।

IND-W vs AUS-W, Harmanpreet Kaur Statement: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 122 रनों से करारी हार झेलने और सीरीज गंवाने के बाद, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि टीम को अपनी गेंदबाजी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है।

harmanpreet kaur, Harmanpreet Kaur, Harmanpreet Kaur Statement, Harmanpreet Kaur Reaction, Harmanpreet Kaur statement after defeat in second ODI, Harmanpreet Kaur statement against Australia, INDW vs AUSW, IND-W vs AUS-W 2nd ODI, IND-W vs AUS-W, India Womens vs Australia Womens,

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर। (फोटो- Harmanpreet Kaur Twitter)

एलन बॉर्डर फील्ड पर धूप खिली हुई थी, लेकिन भारत की गेंदबाजी योजनाएं पूरी तरह से बेकार साबित हुईं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने 371/8 का विशाल स्कोर बनाया। यह महिला वनडे में भारत द्वारा दिया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है, जो 338/7 के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ता है, जो ऑस्ट्रेलिया ने इस साल की शुरुआत में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बनाया था।

End of Feed