अच्छा प्रदर्शन करने की भूखी है ये टीम...दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भिड़ंत से पहले गेंदबाजी कोच ने की टीम इंडिया की तारीफ

भारतीय महिला टीम के गेंदबाजी कोच अविष्कार साल्वी का मानना ​​है कि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम अब पूरी तरह बदल चुकी है और वह हर देश और हर टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भूखी है। जानिए उन्होंने टीम की तारीफ में और क्या कहा?

मैनचेस्टर: भारतीय महिला टीम के गेंदबाजी कोच अविष्कार साल्वी का मानना है कि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम अब पूरी तरह बदल चुकी है और वह हर देश और हर टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भूखी है। भारत ने मौजूदा आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में अपने दोनों मैच जीते हैं जिसमें उसने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और नीदरलैंड को क्रमशः 64 और 95 रन से हराया।

Indian Women Cricket team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगी परीक्षा

भारत की असली परीक्षा रविवार से शुरू होगी जब टीम दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी और 28 जून को ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी। इसके बीच भारत 25 जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। साल्वी ने कहा कि हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम अब अधिक आत्मविश्वास से भरी है, विशेषकर पिछले साल घरेलू मैदान पर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप जीतने के बाद। साल्वी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले कहा,'पिछले ढाई साल से इस प्रणाली का हिस्सा रहने के दौरान मैंने देखा है कि यह टीम जहां भी जाती है और जो भी टूर्नामेंट खेलती है वहां अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बहुत भूखी रहती है।'

End of Feed