फैन ने कहा 'इंडिया को छोड़ना नहीं', पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ ने ऐसे दिया जवाब- देखिए VIRAL VIDEO

Haris Rauf Viral Video Reacting To Fan: भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को एशिया कप 2025 फाइनल खेला जाना है और इसको लेकर माहौल गर्म होना शुरू हो गया है। दोनों टीमें एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार फाइनल में टकराने जा रही हैं। इसी बीच बांग्लादेश पर जीत के बाद जब पाक ने फाइनल में एंट्री हासिल की तो एक पाकिस्तानी फैन ने पाक गेंदबाज हारिस रऊफ से कहा कि फाइनल में भारत को छोड़ना नहीं। इस पर रऊफ का रिएक्शन क्या था, यहां देखिए।

IND vs PAK Asia Cup Final: दुनिया भर में करोड़ों क्रिकेट फैंस हैं और इनमें अधिकतर भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan Final) के हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल खेला जाना है और फैंस का उत्साह अब सातवें आसमान पर है। बांग्लादेश पर जीत के बाद पाकिस्तान ने जैसे ही फाइनल का टिकट हासिल किया, वैसे ही पाकिस्तानी फैंस बेकाबू हो गए और एक फैन ने तो हारिस रऊफ से ये तक कह दिया कि 'इंडिया को छोड़ना नही'।

IND vs PAK Final, Haris Rauf Reacts To Fan Saying India ko chorna nahi

हारिस रऊफ फैंस से मिलते हुए (X/CineSportsX)

पाकिस्तान ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश को नॉक-आउट मुकाबले में हराया। मैच खत्म होने के बाद हारिस रऊफ को प्रशंसकों से मिलते और उनसे हाथ मिलाते देखा गया। इसी दौरान एक उत्साही प्रशंसक ने गेंदबाज का हाथ पकड़ लिया और उनसे फाइनल में भारत को हराने का अनुरोध किया।

End of Feed