Video: लगातार तीन हार के बाद शिव की शरण में पहुंचे हार्दिक, की पूजा-अर्चना

Hardik Pandya Visits Somnath Temple: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अपनी कप्तानी को लेकर लगातार आलोचना का शिकार हो रहे मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बाबा महाकाल की शरण ली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हार्दिक पांड्या पहुंचे सोमनाथ
  • धार्मिक पोषाक पहनकर की पूजा-अर्चना
  • मुंबई इंडियंस मुश्किल स्थिति में

Hardik Pandya Visits Somnath Temple: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। टीम अपने शुरुआती तीनों मैच हार गई है। मुंबई इंडियंस की टीम इस बार हार्दिक पांड्या के रुप में नए कप्तान के साथ उतरी थी। हालांकि पांड्या की कप्तानी पारी अभी तक ट्रेक से उतरी हुई है। ऐसे में उन पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। इसी बीच नए कप्तान अब बाबा महाकाल की शरण में पहुंच गए हैं।

Hardik Pandya somnath

हार्दिक पांड्या सोमनाथ (फोटो- PTI)

हार्दिक पंड्या ने गुजरात के प्रभास पाटन में प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के दर्शन के लिए कुछ समय निकाला। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और हिंदू धर्म में इसका बहुत महत्व है।वीडियो फुटेज में पंड्या को पारंपरिक पोशाक पहने, पूजा करते और प्रार्थना करते हुए दिखाया गया है। सोमनाथ मंदिर भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक के रूप में ऐतिहासिक महत्व रखता है, जो पूरे वर्ष दुनिया भर से भक्तों को आकर्षित करता है।

End of Feed