एडिलेड: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 33 गेंद में 63 रन की आतिशी पारी खेली और टीम इंडिया को 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इरफान पठान को दिए इंटरव्यू में हार्दिक ने कहा था कि वो आज अपने टी20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलेंगे और उन्होंने ऐसा ही कर दिखाया।
हार्दिक पांड्या( साभार AP)
हार्दिक जब बल्लेबाजी करने उतरे थे तब टीम इंडिया ने 11.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए थे। ऐसे में हार्दिक ने दूसरे छोर पर खड़े विराट कोहली के साथ मोर्चा संभालते हुए पहले तो पिच पर पैर जमाए इसके बाद हल्ला बोल दिया। उन्होंने विराट कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 35 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। दोनों के बीच 40 गेंद में 61 रन की साझेदारी हुई।
The confidence of Hardik Pandya ahead of Semis on @StarSportsIndia.He is born to lead. t.co/H1znneoF33
— ANI (@ANI) Nov 10, 2022
