तलाक की खबरों के बीच अनंत अंबानी की संगीत सेरेमनी में अकेले पहुंचे हार्दिक, नहीं नजर आईं नताशा

Hardik Pandya Divorce: फेमस बिजनैसमैन अनंत अंबानी के महिला संगीत सेरेमनी में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अकेले ही पहुंचे हैं इसके बाद से उनकी और पत्नी नताशा के बीच तलाक के लेकर चल रही खबरोंं के एक बार फिर से बल मिल गया है और चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Hardik Pandya Divorce: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खास योगदान देने वाले स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के निजी जीवन के अस्त व्यस्त होने की खबरें लगातार तूल पकड़ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका पत्नी नताशा संग रिश्ता खतरें में है। इन खबरों पर अभी तक हार्दिक ने रिएक्ट नहीं किया है लेकिन शुक्रवार शाम को अनंत अंबानी की संगीत सेरेमनी पर जब हार्दिक पहुंचे तो तलाक की खबरों को और भी बल मिल गया।

Hardik pandya anant ambani

हार्दिक पांड्या (फोटो- X)

दरअसल क्रिकेटर हार्दिक पांड्या शुक्रवार रात मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में अकेले शामिल हुए, जिससे नताशा स्टेनकोविक से उनके कथित अलगाव की अटकलों को और बल मिला, जो इस कार्यक्रम में अनुपस्थित रहीं। हार्दिक के साथ उनके भाई कृणाल पांड्या पत्नी पंखुड़ी संग पहुंचे थे। वहीं उनके अच्छे दोस्त इशान किशन ने भी उन्हें इस पार्टी में ज्वाइन किया था।

End of Feed