गर्लफ्रेंड माहीका शर्मा के साथ ऐसा क्या हुआ कि मीडिया पर भड़क उठे हार्दिक पांड्या, जानिए उन्होंने क्या लिखा

Hardik Pandya gets angry on paparazzi: भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज शुरू होने से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर एक मुद्दे को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने क्या कुछ लिखा है, आइए जानते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भड़क उठे भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या
  • मीडिया पर भड़के हार्दिक पांड्या
  • गर्लफ्रेंड महीका शर्मा की तस्वीरें लेने पर जताई आपत्ति

Hardik Pandya Gets Angry On Paparazzi: भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज का आगाज आज से कटक में पहले टी20 मैच के साथ हो रहा है। इसी मुकाबले से अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। हालांकि मुकाबले से कुछ ही समय पहले हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर मीडिया के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया है। यहां जानते हैं पूरा मामला।

Hardik Pandya Lashes Out On Papparazzi

हार्दिक पांड्या और महीका शर्मा (Instagram/Hardikpandya93)

दरअसल, हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहीका शर्मा के समर्थन में एक पोस्ट किया है। उन्होंने एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने माहीका की तस्वीरों को अनुचित कोण से लिए जाने का उल्लेख किया है। उन्होंने पैपराजी के आचरण की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने सीमा पार कर दी है।

End of Feed