IND vs PAK T20: 'वह मैदान पर आ जाते', दिवंगत पिता को यादकर इमोशनल हुए हार्दिक पांड्या, छलके आंसू

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 07:54 PM IST

Hardik Pandya got emotional after India vs Pakistan (IND vs PAK) T20 Match: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बॉल और बैट से अपना जलवा बिखेरा और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

India vs Pakistan (IND vs PAK) T20 Match: भारतीय टीम ने टी20 विश्वकप 2022 में विजयी आगाज किया। भारत ने रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया। भारत की रोमांचक जीत में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने तीन विकेट चटकाने के अलावा मुश्किल वक्त में 37 गेदों में 40 रन की पारी खेली। हार्दिक ने विराट कोहली (53 गेंदों में नाबाद 82) के साथ पांचवें विकेट के लिए 113 रन की निर्णायक साझेदारी की। हार्दिक मैच के बाद अपने दिवंगत पिता हिमांशु पांड्या को यादकर इमोशनल हो गए। हिमांशू का पिछले साल दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

हार्दिक पांड्या

दरअसल, स्पोर्ट्स एंकर जतिन सप्रू ने हार्दिक से पूछा कि आपके लिए कितनी इमोशनल है यह जीत? इसपर हार्दिक ने कहा कि मैं 10 महीने पहले जहां था और आज जहां हूं, वो ही मेरे लिए बड़ी बात है। मैं बहुत खुश हूं। इतनी जो मेहनत हुई, वो इस चीज के लिए है। आज बहुत टाइम के बाद मुझे महसूस हुआ कि जो किया वो मेरे पापा के लिए है। पापा यह देखने के लिए हमारे बीच नहीं हैं। अगर वह होते तो दौड़कर मैदान पर आ जाते।।' इतना कहने के बाद स्टार ऑलराउंडर के आंसू छलक पड़ते हैं और सप्रू कहते हैं कि आपके पिता जहां भी होंगे, सेलिब्रेट कर रहे होंगे।

End of Feed