कप्तान हार्दिक पांड्या ने Man of the Series का खिताब इनको किया समर्पित

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 1, 2023, 11:08 PM IST

Hardik Pandya, Man of the Series, IND vs NZ T20I series: भारतीय टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में जीत के बाद मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया। इस ऑलराउंडर कप्तान ने सीरीज के इस सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार को टीम इंडिया के पूरे सपोर्ट स्टाफ को समर्पित किया है।

Hardik Pandya 'Man of the Series': टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मुकाबले में बुधवार रात 168 रनों से करारी शिकस्त दी और सीरीज अपने नाम की। ये टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत साबित हुई जिसमें शुभमन गिल (नाबाद 126) हीरो बने। इस पूरी सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या स्टार साबित हुए और उनको 'मैन ऑफ द सीरीज' का खिताब दिया गया।

Hardik Pandya man of the series

हार्दिक पांड्या बने मैन ऑफ द सीरीज (AP)

हार्दिक पांड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 66 रन बनाए और 5 विकेट झटके। इसके साथ ही उनको सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। तीसरे टी20 में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने अपने 'मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड' को टीम इंडिया के पूरे सपोर्ट स्टाफ को समर्पित कर दिया।

End of Feed