क्रिकेट

T20 World Cup: धमाकेदार पारी खेलकर भी अनचाहे क्लब में शामिल हुए हार्दिक पांड्या

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 10, 2022, 04:57 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में धमाकेदार पारी खेलने के बावजूद हार्दिक पांड्या का नाम एक अनचाहे क्लब में शामिल हो गया।

Image

Hardik-Pandya-

एडिलेड: इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया और 33 गेंद में 63 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 190.9 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और इस दौरान 4 चौके और 5 छक्के जड़े।

63 रन बनाने के बाद हार्दिक भारतीयपारी की आखिरी गेंद पर चौका जड़ने की कोशिश में हार्दिक हिट विकेट हो गए। बैकफुट में जाकर पुल शॉट खेलने गए हार्दिक ने बेहतरी शॉट जड़ा और उसे चौके के लिए मिड विकेट की दिशा में भेजा लेकिन उससे पहले उनका पिछला पैर स्टंप्स पर जा लगा। इस तरह एक धमाकेदार पारी खेलने के बाद हार्दिक पांड्या का नाम टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में हिट विकेट आउट होने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

टी20 विश्व कप इतिहास में हिट विकेट होने वाले पहले खिलाड़ी कीनिया के बल्लेबाज डेविड ओबोया थे। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ खाता खोले बगैर हिट विकेट हो गए थे। इसते बाद साल 2021 में बांग्लादेश के नसुम अहमद भी खाता खोले बगैर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हिट विकेट हुए थे। ऐसे में अब हार्दिक भी इस अनचाहे क्लब में शामिल हो गए हैं। बस फर्क इतना है कि उनके खाते में अर्धशतक दर्ज है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article