Gurkeerat Singh Mann Retirement: IPL 2024 से पहले गुरकीरत सिंह ने क्रिकेट को कहा अलविदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 10, 2023, 07:45 PM IST

Gurkeerat Singh Mann Retirement: आईपीएल 2024 से पहले गुरकीरत सिंह मान ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी साझा की। 2015-16 रणजी ट्रॉफी के दौरान गुरकीरत ने अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया था।

Gurkeerat Singh Mann Retirement: ऑस्ट्रेलिया के 2016 के दौरे में भारत की तरफ से तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाले गुरकीरत सिंह मान ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय और भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। गुरकीरत ने भारत की तरफ से इन मैचों में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के अलावा ऑफ स्पिनर के रूप में 10 ओवर भी किए थे।

Gurkeerat Singh Mann

गुरकीरत सिंह मान गुरकीरत सिंह मान (साभार-IPL)

पंजाब की टीम में अंदर बाहर होने और 2020 से आईपीएल में नहीं खेल पाने के कारण गुरकीरत ने संन्यास लेने का फैसला किया। गुरकीरत ने इंस्टाग्राम पर लिखा,‘‘आज का दिन मेरी अविश्वसनीय क्रिकेट यात्रा का अंतिम दिन है। भारत का प्रतिनिधित्व करना सम्मान और सौभाग्य की बात रही है। मेरा सहयोग करने के लिए मैं अपने परिवार, मित्रों, कोच और साथी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करता हूं। आप सभी ने मेरे करियर में अहम भूमिका निभाई।’’

End of Feed