GT vs PBKS Pitch Report: गुजरात और पंजाब के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2025, GT vs PBKS Pitch Report In Hindi Today Match: आज (25 March 2025) आईपीएल 2025 में एक और खास मुकाबला खेला जाएगा। आमने-सामने होंगी गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीमें। इस मैच का आयोजन अहमदाबाद में होगा। खिलाड़ियों की मेगा नीलामी के बाद दोनों टीमों में कई बदलाव हुए हैं, खासतौर पर पंजाब किंग्स टीम में, जिसका कप्तान सहित कई खिलाड़ी बदले हैं और टीम भी पहले से बेहद मजबूत हो चुकी है। यहां हम जानेंगे इंडियन प्रीमियर लीग में आज होने वाले गुजरात बनाम पंजाब मैच की पिच रिपोर्ट और मैदान से जुड़े दिलचस्प आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 में आज का मुकाबला
  • आज आईपीएल में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स का मैच
  • मुकाबले का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा

GT vs PBKS Pitch Report In Hindi Today Match IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में आज चौथा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स (Gujarat Titans vs Punjab Kings) की टीमें आमने-सामने होंगी। आज का मैच अहमदाबाद (Ahmedabad) में खेला जाएगा। पिछले सीजन के मुकाबले दोनों टीमों में काफी फेरबदल हुए हैं। गुजरात टाइटंस ने जहां आईपीएल 2025 ऑक्शन में 68.85 करोड़ रुपये खर्च करके कई शानदार खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है, वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स ने तो अब तक की अपनी सबसे मजबूत टीम खड़ी की है। उनके पास नीलामी में सबसे ज्यादा बजट था जिसका उन्होंने भरपूर उपयोग किया और 110.15 करोड़ खर्च करने के बाद शानदार टीम तैयार की है। आज गुजरात और पंजाब के बीच मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी और टॉस उससे आधा घंटा पहले होगा। गुजरात टाइटंस के कप्तान एक बार फिर शुभमन गिल (Shubman Gill) हैं। जबकि, पंजाब किंग्स की कमान इस सीजन में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है जिन्होंने अपनी कप्तानी में केकेआर को पिछले सीजन का खिताब जिताया था।

GT vs PBKS Pitch Report IPL 2025 Today Match

गुजरात बनाम पंजाब मैच की पिच रिपोर्ट

आज आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मैच से पहले हम आपको बताते हैं कि गुजरात और पंजाब के आईपीएल इतिहास में मैचों के आंकड़े क्या कुछ कहते हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में सिर्फ 5 मुकाबले खेले गए हैं। इन टी20 मैचों में 3 बार गुजरात टाइटंस को जीत मिली है, जबकि दो मैचों में पंजाब किंग्स ने गुजरात को शिकस्त दी है। आज होने वाला मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा तो इस मैदान से जुड़े इन दोनों टीमों के आंकड़े भी देख लेते हैं। गुजरात और पंजाब के बीच अहमदाबाद के ग्राउंड पर अब तक सिर्फ 1 आईपीएल मैच खेला गया है और उस मैच में पंजाब किंग्स ने मेजबान गुजरात टाइटंस को हरा दिया था।

End of Feed