GT vs KKR , IPL 2024 Match: बारिश के कारण रद्द हुआ गुजरात और कोलकाता का मैच

GT vs KKR : आईपीएल में आज गुजरात और कोलकाता का मैच था, लेकिन बारिश के कारण मुकाबला रद्द हो गया। कोलकाता पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है जबकि गुजरात के लिए अभी भी उम्मीदें बाकी है। आज का टॉस कौन जीता गुजरात या कोलकाता

GT vs KKR Aaj ka Toss kaun Jeeta: इंडियन प्रीमियर लीग में आज गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स का मैच है। यह मुकाबला गुजरात के होमग्राउंड नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था जो बारिश के कारण रद्द हो गया। अहमदाबाद में शाम 7 बजे से ही तेज बारिश हो रही थी जिसके कारण मुकाबला शुरू नहीं हो पाया। जीटी बनाम केकेआर मैच के रद्द होने से गुजरात की टीम आधिकारिक रुप से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। दोनों टीम के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो कोलाकाता 18 प्वाइंट के साथ टेबल टॉपर है जबकि गुजरात की टीम 12 मैच में 5 मुकाबला जीती है और 10 अंक के साथ टीम 8वें नंबर पर है।

gt vs kkr aaj ka toss kaun jeeta

गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स (साभार-IPL)

अहमदाबाद में बारिश भले रुक गई हो लेकिन लगातार बिजली चमक रही है और एहितियातन फ्लड लाइट को ऑफ रखा गया है। यही कारण है मैच और टॉस में देरी हो रही है।

दोनों टीम पहली बार इस सीजन एक दूसरे से खेल रही है। यह मुकाबला जीटी के होमग्राउंड पर है जहां टीम 6 में से 3 मुकाबला जीती और 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 3 में से दो बार टीम डिफेंड करते हुए जबकि एक मुकाबला चेज करते हुए जीती है।

End of Feed