IPL 2026, GT vs KKR Pitch Report: गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुकाबला आज, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल

IPL 2026, GT vs KKR Pitch Report In Hindi Today Match: आज (17 April 2026) आईपीएल के 19वें सीजन के पच्चीसवें मुकाबले में एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस की भिड़ंत तीन बार की चैंपियंस कोलकाता नाईट राइडर्स से होने जा रही है। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर खेला जाने वाला यह सीजन का दूसरा मैच है। इससे पहले खेले पिछले मैच में यहां राजस्थान ने गुजरात को हराया है। गुजरात टाइटंस की टीम चाहेगी कि वह इस मुकाबले अपने घर पर सीजन की पहली जीत दर्ज करे। आईए जानते हैं अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की रिपोर्ट, खास आंकड़े और कैसा रहेगा आज अहमदाबाद के मौसम का हाल।

Gujarat Titans Match Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के पच्चीसवें मुकाबले में एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की भिड़ंत तीन बार की चैंपियंस कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) से होने जा रही है। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में होगी। वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी आजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) संभालेंगे। आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। गुजरात टाइटंस ने सीजन में अबतक चार मैच खेले हैं जिसमें से दो में उसे जीत मिली है और दो में हार का सामना करना पड़ा है। घरेलू मैदान पर खेले गए पिछले मुकाबले में उसे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार मिली है। अंक तालिका में जीटी छठे स्थान पर है। ऐसे में उसकी नजर कोलकाता को पटखनी देकर घर पर पहला मैच जीतने पर होगी। कोलकाता ने अबतक खेले गए पांच मैच में से चार मुकाबले हारे हैं, जबकि एक मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया है। अंक तालिका में कोलकाता सबसे नीचे दसवें पायदान पर है। जीटी की कोशिश टॉप-4 में और कोलकाता की अपनी साख बचाने की होगी। ऐसे में दोनों के बीच अहमदाबाद में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। जानिए कैसा रहेगा बड़ी बाउंड्री वाले अहमदाबाद स्टेडियम की पिच का हाल?

GT vs KKR Pitch Report

गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स पिच रिपोर्ट

गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स हेड टू हेड (Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders Head to Head)

IPL के इतिहास में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीमों के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं। इन 5 मुकाबलों में गुजरात का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। गुजरात ने जहां 5 में से 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं। वहीं KKR की टीम इन 5 में से सिर्फ एक मैच जीतने में सफल रही है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है। IPL के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक ही मैच हुआ था। इस मुकाबले को गुजरात टाइटंस ने 39 रनों से जीता था। वहीं IPL 2024 में दोनों टीमों के बीच मुकाबला रद्द हुआ था। ऐसे में माना जा रहा है कि इस मैच में KKR के खिलाफ GT का ही पलड़ा भारी रहेगा। कोलकाता के खिलाफ गुजरात टाइटंस का अब तक का सर्वाधिक स्कोर 204 रन है। वहीं केकेआर ने गुजरात के खिलाफ 207 रनों का सर्वाधिक स्कोर बनाया है। अगर लोएस्ट स्कोर की बात करें तो गुजरात का सबसे कम स्कोर केकेआर के खिलाफ 198 रन है। वहीं केकेआर ने गुजरात के खिलाफ 148 रनों का लोएस्ट स्कोर बनाया है।

End of Feed