GT vs KKR Match Live Streaming: आईपीएल के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स से होगा। यह मुकाबला गुजरात के होमग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर खेला जाने वाले यह सीजन का दूसरा मुकाबला है। इससे पहले इस मैदान पर खेले गए सीजन के पहले मुकाबले में गुजरात को राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन के करीबी अंतर से मात दी थी। राजस्थान के 210 रन के जवाब में गुजरात की टीम 204 रन बना सकी और करीबी अंतर से मैच गंवा दिया। गुजरात की टीम सीजन में अबतक चार मैच खेल चुकी है। शुक्रवार को वो अपना पांचवां मैच खेलेगी। अबतक खेले 4 मैच में से उसे दो में जीत और दो में हार मिली है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम अंक तालिका में छठे पायदान पर है। वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स का हाल सीजन की शुरुआत में ही बेहाल हो गया है। अबतक खेले पांच मैच में से चार में उसे हार मिली है और एक मुकाबला उसका बारिश की भेंट चढ़ चुका है। उसके लिए हालात बेहद खराब हो गए हैं और बात टूर्नामेंट में वजूद बनाए रखने पर भी आ गई है। वहीं दूसरी तरह गुजरात की टीम अपनी प्लेऑफ की दावेदारी को मजबूत करने की फिराक में है ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला शुक्रवार को अहमदाबाद में देखने को मिल सकता है। आईए जानते हैं आईपीएल के मैच का लुत्फ आप, कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं।
गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
कब होगा आईपीएल 2026 में गुजरात और कोलकाता का मैच (GT vs KKR Match Date)
गुजरात और कोलकाता का मैच 17 अप्रैल, 2026 यानी शुक्रवार को होगा।
कहां होगा आईपीएल 2026 में गुजरात और कोलकाता का मैच (GT vs KKR Match Venue)
गुजरात और कोलकाता के बीच आज का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा आईपीएल 2026 में गुजरात और कोलकाता का मैच (GT vs KKR Match Timing)
गुजरात और कोलकाता के बीच आज का मैच भारतीय समयनुसार 7.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे होगा।
टीवी पर कहां देखें आईपीएल 2026 में गुजरात और कोलकाता का मैच (GT vs KKR Match On Tv)
गुजरात और कोलकाता के बीच आज का मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
कहां देखें आईपीएल 2026 में गुजरात और कोलकाता मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (GT vs KKR Match Live Streaming)
गुजरात और कोलकाता के बीच मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।
जीटी और केकेआर की टीम
