GT vs CSK Aaj ka Toss kaun Jeeta: इंडियन प्रीमियर लीग में आज गुजरात टाइटंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स है जहां धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एक टीम 18 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर है तो दूसरी टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होकर प्वाइंट्स टेबल के बॉटम पर है। चेन्नई की कोशिश इस आखिरी लीग मुकाबले में जीत दर्ज करने की होगी जिससे कि वह जीत के साथ सीजन का अंत कर से, लेकिन दूसरी तरफ गुजरात को भी टॉप-2 में बने रहने के लिए हर हाल में जीत की जरुरत है। इस सीजन यह पहला मौका है जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।
आज का टॉस कौन जीता (साभार-TNN)
क्या कहते हैं नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 38 मुकाबले खेले गए हैं। आमतौर पर इसे बैटिंग फ्रेंडली पिच मानी जाती है। यहां तेज गेंदबाज़ों को नई गेंद से मदद भी मिलती है। इसके अलावा दूसरी पारी में यहां स्पिनर्स को भी थोड़ी बहुत मदद मिलती है। इस मैदान पर औसत पहली पारी का स्कोर 217 रन जबकि यहां 196 सबसे कम स्कोर को डिफेंड किया गया है। इस मैदान पर सबसे बड़ा चे़ज 204 रन का रहा है। अच्छी बात यह है कि इस मैदान पर सर्वाधिक रन शुभमन गिल और साई सुदर्शन के नाम है। गिल ने इस मैदान पर 953 और सुदर्शन ने 603 रन बनाए हैं।
जीटी बनाम सीएसके टॉस का समय (GT vs CSK Toss Time)
जीटी बनाम सीएसके के बीच आज के मैच का टॉस शाम 3.00 बजे होगा।
जीटी बनाम सीएसके टॉस की जगह (GT vs CSK Toss Venue)
जीटी बनाम सीएसके के बीच आज का मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
जीटी बनाम सीएसके आज का टॉस किसने जीता (GT vs CSK Toss Win Today)
जीटी बनाम सीएसके के बीच आज का मैच के टॉस एमएस धोनी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
गुजरात और चेन्नई की प्लेइंग इलेवन-
चेन्नई की प्लेइंग इलेवन- आयुष म्हात्रे, डेवन कॉन्वे, उर्विल पटेल, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुडा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।
गुजरात की प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, गेराल्ड कोएत्ज़ी, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा
