GT vs CSK Final: इन खिलाड़ियों पर होगी टीम को IPL ट्रॉफी दिलाने की जिम्मेदारी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 28, 2023, 09:00 AM IST

GT vs CSK Final: आईपीएल का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। इस मुकाबले में 5 ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर अपनी टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। जिस फॉर्म में दोनों टीम चल रही है उसको देखते हुए एक रोमांचक मुकाबला हो सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला
  • चेन्नई और गुजरात की टीम आमने-सामने
  • गुजरात के पास लगातार दूसरी बार फाइनल जीतने का मौका

आईपीएल 2023 फाइनल मैच का मंच सेट है। इस बार मुकाबला 4 बार की चैंपियन चेन्नई और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच होगा। एक तरफ एमएस धोनी की कप्तानी होगी तो दूसरी तरफ आशीष नेहरा और हार्दिक पांड्या की नंबर वन जोड़ी है जो टीम को लगातार दूसरी बार फाइनल तक ले आई है।

GT VS CSK IPL FINAL

शुभमन गिल, डेवॉन कॉन्वे और मोहम्मद शमी (साभार-IPL)

इस मुकाबले में गुजरात का पलड़ा भारी नजर आ रहा है क्योंकि टीम में मैच विनर की कमी नहीं हैं। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग जोड़ी भी पूरे सीजन अच्छा खेली है और इस बड़े मैच में भी उनसे इसी तरह की शुरुआत की उम्मीद होगी। इस बड़े मैच से पहले जान लेते हैं कि कौन से वो पांच खिलाड़ी होंगे जिन पर टीम को ट्रॉफी जीताने की जिम्मेदारी होगी।

End of Feed