GT Retention List IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले 5 इन खिलाड़ियों को रिटेन किया, जानिए किसे मिली सबसे ज्यादा राशि

GT Retention List IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण के लिए गुजरात टाइटंस ने भी अपनी रिटेंशन लिस्ट की घोषणा कर दी है। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले नियमों के मुताबिक उन्हें जिन खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखना था, उन्होंने उनके नाम का ऐलान कर दिया है। यहां देखिए पूरी लिस्ट।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 रिटेंशन लिस्ट का ऐलान
  • गुजरात टाइटंस टीम ने जारी की अपनी रिटेंशन लिस्ट
  • पिछला सीजन गुजरात के लिए नहीं रहा था खास

GT Retained Players For IPL 2025: आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन अब ज्यादा दूर नहीं है। कुछ सालों में एक बार आयोजित होने वाली इस खिलाड़ियों की बड़ी नीलामी से पहले सभी टीमों को चुनिंदा खिलाड़ियों को छोड़कर अपने बाकी सभी खिलाड़ी रिलीज करने होते हैं। यानी सभी टीमें नए सिरे से तैयार की जाती हैं। रिटेंशन लिस्ट में टीमें सिर्फ 6 खिलाड़ियों को रख सकती हैं और इसके लिए काफी माथापच्ची के बाद गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी ने अपने 5 चुनिंदा खास खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है। गुजरात टाइटन्स ने शुभमन गिल, राशिद खान, साई सुदर्शन, शाहरुख खान और राहुल तेवतिया को रिटेन किया है। राशिद खान को सबसे ज्यादा 18 करोड़ की राशि मिली है जबकि 16.5 करोड़ में शुभमन गिल रिटेन किए गए हैं। 69 करोड़ रुपये नीलामी में शामिल होने के लिए गुजरात टाइटन्स के पर्स में बचे हैं।

GT Retention List IPL 2025

गुजरात टाइटंस की आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन लिस्ट

गुजरात टाइटंस टीम इस टूर्नामेंट की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी में से एक है जिसने अपने पहले संस्करण में ही खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। जबकि लगातार दूसरे संस्करण में वे फिर फाइनल में पहुंचे थे जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें शिकस्त देकर खिताब जीत लिया था। पिछली बार उनका तीसरा सीजन कुछ खास नहीं रहा और वो युवा शुभमन गिल की कप्तानी में खेलते हुए 14 में से सिर्फ 5 मैच जीतकर अंक तालिका में 8वें पायदान पर रहे और प्लेऑफ में भी जगह हासिल नहीं कर पाए। इस बार नीलामी के लिए उनकी क्या रणनीति है वो तो बाद में पता चलेगा, फिलहाल उन्होंने अपने उन खिलाड़ियों को चुन लिया है जिनको वो नीलामी या किसी अन्य टीम में जाने देना नहीं चाहते।

End of Feed