अब होगी असली परीक्षा, टीम कैसी चुनते हैं इस पर तय होगा गिल की कप्तानी का भविष्य

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है। ऐसे में उसके पास वापसी का यह आखिरी मौका है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ने गिल की कप्तानी पर अपनी राय दी है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल का मानना है कि शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया है और युवा कप्तान के रूप में अपनी क्षमता की झलक दिखाई है, लेकिन उनकी असली परीक्षा अब शुरू होगी जबकि भारत पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-2 से पीछे चल रहा है। भारत इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में तीसरा टेस्ट मैच 22 रन से हार गया और श्रृंखला में 1-2 से पिछड़ गया। दोनों टीमें 23 जुलाई से मैनचेस्टर में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में आमने-सामने होंगी।

ind vs eng, shubman gill

टीम इंडिया (साभार-BCCI)

चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो में अपने कॉलम में लिखा, ‘‘भारतीय टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट मैच की तैयारी कर रही है। ऐसे में अब सभी की नज़रें उनके 25 वर्षीय कप्तान शुभमन गिल पर टिकी हैं। एक प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी के रूप में उन्होंने बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया है और नेतृत्व क्षमता की झलक भी दिखाई है, लेकिन उनकी असली परीक्षा अब होगी। यह वह मौका है जो टेस्ट कप्तान के रूप में उनकी दिशा तय करेगा।’’ चैपल चाहते हैं कि गिल अपने प्रदर्शन से टीम के लिए मानदंड स्थापित करें।

End of Feed