Glenn Phillips's Record: ग्लेन फिलिप्स ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट शतक जड़कर रचा इतिहास, हुई स्पेशल क्लब में एंट्री

न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने लंदन के ओवल मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ सातवें पायदान पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़कर कीवी बल्लेबाजों के स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली है।

लंदन: न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने लंदन के ओवल मैदान पर खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। सातवें पायदान पर बल्लेबाजी करने उतरे फिलिप्स ने एक छोर संभाले रखा और टीम के लिए संकटमोचक की भूमिका अदा करते हुए रिकॉर्ड बुक्स में अपना नाम दर्ज करा लिया। फिलिप्स 135 गेंद में 100 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 18 चौके जड़े।

Glenn Phillips

ग्लेन फिलिप्स

188 रन न्यूजीलैंड ने गंवा दिए थे पांच विकेट

फिलिप्स जब बल्लेबाजी करने उतरे तब न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में उन्होंने विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के साथ मोर्चा संभाला और अपना अर्धशतक 76 गेंद में 10 चौके की मदद से पूरा कर लिया। इसके बाद अपना शतक भी 133 गेंद में पूरा कर लिया। फिलिप्स न्यूजीलैंड के आखिरी आउट होने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने अपनी शतकीय पारी के बल पर न्यूजीलैंड को 391 रन तक पहुंचा दिया।

End of Feed