IND vs AUS: ग्लेन मैक्ग्रा की ऑस्ट्रेलिया को खास सलाह, इस भारतीय बल्लेबाज को बनाएं निशाना

IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ने टीम को एक सलाह दी है। ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज अपनी भावनाओं पर काबू रखते हुए विराट कोहली को अपना निशाना बनाएं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुचर्चित बॉर्डर-गावस्कर सीरीज शुरू होने में एक हफ्ते से भी कम का वक्त बचा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने अपने गेंदबाजों को एक खास सलाह दी है। उनका मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के पास ‘भावनात्मक’ विराट कोहली को निशाना बनाने की ‘क्षमता’ है और यह स्टार बल्लेबाज अगर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की खराब शुरुआत करता है तो 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली श्रृंखला में दबाव में आ जाएगा।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (95)

भारतीय टीम (साभार-BCCI)

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली चार टेस्ट श्रृंखला जीती हैं जिनमें से दो ऑस्ट्रेलिया में खेली गई। टीम इंडिया को हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट की श्रृंखला से पूर्व पिछली श्रृंखला में स्वदेश में न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से क्लीनस्वीप का सामना करना पड़ा। फॉक्स क्रिकेट ने ‘कोड स्पोर्ट्स’ पर मैकग्रा के हवाले से कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 की हार के बाद, आपके पास खुद को साबित करने के लिए बहुत क्षमता है।’’

End of Feed