चोट के कारण लंबे समय तक टीम से बाहर चल रहे दो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की टीम में वापसी होने जा रही है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान किया। इसमें चोट के कारण बाहर चल रहे ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल मार्श के नाम को भी शामिल किया गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरुआत 17 मार्च से मुंबई से होगी। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम पैट कमिंस की कप्तानी में उतरेगी।
ग्लेन मैक्सवेल। (Instagram)
पार्टी के दौरान टूट गया था मैक्सवेल का पैर
दोस्त के जन्मदिन की पार्टी के दौरान फिसलने और गिरने के कारण बल्लेबाज ऑलराउंडर मैक्सवेल का पैर टूट गया था। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी। इसके चलते वे क्रिकेट मैदान से दूर थे। 34 साल के मैक्सवेल ने वनडे का अंतिम मुकाबलेा पिछले साल 11 सितंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसी तरह मिचेल मार्श भी चोट के कारण लंबे समय से मैच से दूर हैं। 31 साल के मार्श ने वनडे का अंतिम मुकाबला 22 नवंबर 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम मुकाबला खेला था।SQUAD: Glenn Maxwell and Mitch Marsh are set to return to Australian colours for the three-match ODI series against… t.co/EWZW3QaczZ
— ANI (@ANI) Feb 23, 2023
दोनों देशों की वनडे टीमें:
ऑस्ट्रेलिया टीम:पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश , मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा।
भारत टीम :
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।
भारत और ऑस्ट्रेलिया का वनडे कार्यक्रम
पहला वनडे, 17 मार्च-मुंबईदूसरा वनडे, 19 मार्च, विशाखापट्टनम
तीसरा वनडे, 22 मार्च, चेन्नई,
- सभी मुकाबले भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजे शुरू होंगे।
(AFP एजेंसी इनपुट के साथ )
