GG vs MI WPL 2025 Pitch Report: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की पिच रिपोर्ट

GG vs MI Pitch Report Today Match In Hindi WPL 2025 5th Match: आज (18 February 2025) महिला प्रीमियर लीग के पांचवें मुकाबले में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टक्कर होने जा रही है। ये मैच वडोदरा के कटोंबी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात जायंट्स महिला क्रिकेट टीम ने इससे पहले खेले अपने पहले मुकाबले में यूपी वॉरियर्स की टीम को शिकस्त देकर शानदार आगाज किया था। जबकि मुंबई इंडियंस को उसके पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम ने मात दे दी थी। यहां हम जानेंगे गुजरात जायंट्स-मुंबई इंडियंस के बीच आज के WPL मैच की पिच रिपोर्ट।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला प्रीमियर लीग 2025 में आज का मैच
  • आज गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टक्कर
  • वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में होगा मुकाबला

Gujarat Giants Women Vs Mumbai Indians Women WPL 2025 Pitch Report Today: महिला प्रीमियर लीग में आज पांचवां टी20 मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में गुजरात जायंट्स महिला क्रिकेट टीम का सामना मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम (GG-W vs MI-W) से होगा। इस मुकाबले का आयोजन वडोदरा (Vadodara) में होगा। इससे पहले गुजरात जायंट्स ने सीजन के अपने पहले मैच में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज करके टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया था। वहीं मुंबई इंडियंस महिला टीम आज सीजन में अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। दोनों ही टीमों में एक से एक शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं जो आज डब्ल्यूपीएल मुकाबले में फैंस का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। गुजरात और मुंबई का मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। गुजरात जायंट्स टीम की कप्तान एश्ले गार्डनर (Ashleigh Gardner) हैं, जबकि मुंबई इंडियंस महिला टीम की कमान भारतीय स्टार हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के हाथों में होगी।

GG vs MI Pitch Report In Hindi WPL 2025 Today Match

गुजरात जायंट्स-मुंबई इंडियंस मैच की पिच रिपोर्ट

आज गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम के बीच होने वाले मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों के आमने-सामने के आंकड़े पिछले दो सीजन में कैसे रहे हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक चार मुकाबले खेले जा चुके हैं और इन सभी मैचों में मुंबई इंडियंस की टीम ने जीत दर्ज की। WPL 2023 में हुए दो मुकाबलों में मुंबई ने 143 रन और 55 रन से जीत दर्ज की थी। जबकि WPL 2024 में मुंबई ने गुजरात को 5 विकेट और 7 विकेट से दोनों मैचों में शिकस्त दी थी। दोनों ही टीमें शानदार हैं ऐसे में किसी भी उलफेर की उम्मीद की जा सकती है क्योंकि गुजरात जायंट्स इस समय पूरी लय में नजर आ रही है।

End of Feed