SA vs SL 2nd Test: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले द. अफ्रीका को लगा करारा झटका

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 2, 2024, 12:48 AM IST

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के दूसरे और आखिरी मुकाबले से पहले करारा झटका लगा है। टीम का धाकड़ तेज गेंदबाज श्रीलंका के साथ-साथ पाकिस्तान के खिलाफ तीनों फॉर्मेट की सीरीज से बाहर हो गए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला?

Gerald Coetzee ruled out: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहली बार पहुंचने का सपना संजोए बैठी दक्षिण अफ्रीकी टीम को श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की घरेलू टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले करारा झटका लगा है। द. अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी श्रीलंका के खिलाफ चल रही घरेलू टेस्ट सीरीज के दूसरे और आखिरी मुकाबले के साथ-साथ पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीनों फॉर्मेट की सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Gerald Coetzee

गेराल्ड कोएत्जी

कोएत्जी की चोट ठीक होने में लगेंगे 6 सप्ताह

रिपोर्ट के मुकाबिक कोएत्जी श्रीलंका के खिलाफ डरबन में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए। उन्हें ग्रोइन इंजुरी(Groin Injury) हुई है। जिसे ठीक होने में कम से कम छह सप्ताह का वक्त लगेगा। उनके दाहिने हिस्से में दर्द है। ऐसे में श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को टीम में शानिल किया गया है जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर की शुरुआत की थी।

End of Feed