अब टीम इंडिया के कोच गौतम लेंगे सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर गंभीर फैसला

T20 New Captain: सूर्यकुमार यादव के भविष्य पर अंतिम फैसला अब हेड कोच गौतम गंभीर लेंगे। बीसीसीआई के भीतर यह माना जा रहा है कि चयन समिति अब सूर्यकुमार से आगे बढ़ने (उन्हें टीम से हटाने) के पक्ष में है, लेकिन बोर्ड के आला अधिकारी यह भी मानते हैं कि कोच और कप्तान के बीच का तालमेल ड्रेसिंग-रूम के माहौल के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।

T20 New Captain: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के एक वरिष्ठ सूत्र के अनुसार सूर्यकुमार यादव का भारत की टी20 टीम के कप्तान के तौर पर भविष्य मुख्य रूप से मुख्य कोच गौतम गंभीर ही तय कर सकते हैं क्योंकि राष्ट्रीय चयन समिति पूरी तरह से आश्वस्त नहीं है कि वह सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर टीम में अपनी जगह बना पाएंगे। सूर्यकुमार को गंभीर ने ’स्काय’ नाम दिया था। वह पिछले एक साल से अपनी फॉर्म पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बीसीसीआई के भीतर यह माना जा रहा है कि चयन समिति अब सूर्यकुमार से आगे बढ़ने (उन्हें टीम से हटाने) के पक्ष में है, लेकिन बोर्ड के आला अधिकारी यह भी मानते हैं कि कोच और कप्तान के बीच का तालमेल ड्रेसिंग-रूम के माहौल के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।

Gautam Gambhir Suryakumar Yadav

गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव (साभार-X)

और गंभीर का सूर्यकुमार के साथ सहज महसूस करना, उन्हें इस अंतिम फैसले में एक अहम व्यक्ति बना देगा। लगभग एक साल से, सूर्यकुमार की टीम में जगह पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। फिलहाल, यह समझा जाता है कि सभी पांचों चयनकर्ताओं का मोटे तौर पर यही मानना है कि मौजूदा टी20 कप्तान को अंतिम एकादश से बाहर कर देना चाहिए।

End of Feed